21 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है, क्योंकि यह तारीख विश्व और भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह बनी है। चाहे वह स्वतंत्रता संग्राम की गूंज हो, सांस्कृतिक उपलब्धियों का उत्सव हो, या वैज्ञानिक खोजों की रोमांचक शुरुआत, यह दिन हर क्षेत्र में यादगार क्षणों से भरा है। आइए, इस दिन की उन ऐतिहासिक, राजनीतिक, खेल, संगीत और सांस्कृतिक घटनाओं की यात्रा करें, जिन्होंने दुनिया को नया रंग और दिशा दी।
21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2014 - राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
- 2013 - मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
- 2012 - अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
- 2009 - भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।
- 2008 -
- श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
- मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
- 2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
- 2005 - बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
- 2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
- 2000 - दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
- 1997 - पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
- 1993 - राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
- 1991 - सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
- 1988 - भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
- 1983 - फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।
- 1972 - वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।
- भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।
- 1965 - यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1959 - हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
- 1915 - पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1790 - जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर क़ब्ज़ा जमाया।
21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1979 - पेमा खांडू - भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है।
- 1961 - कृष्ण कन्हाई - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार हैं। वह चित्रांकन, यथार्थवादी, समकालीन चित्रों और राधा-कृष्ण के विषय पर चित्रों के विशेषज्ञ हैं।
- 1953 - शैलेश नायक - भारतीय वैज्ञानिक हैं।
- 1949 - अहमद पटेल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
- 1934 - सुधाकरराव नाईक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1927 - बी. सत्य नारायण रेड्डी - एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
- 1915 - इस्मत चुग़ताई - भारतीय साहित्य में एक चर्चित और सशक्त कहानीकार के रूप में विख्यात हैं।
- 1912 - डॉ. ब्रह्म प्रकाश - पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
- 1910 - नारायण श्रीधर बेन्द्रे - प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
- 1871 - गोपाल कृष्ण देवधर - भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।
21 अगस्त को हुए निधन
- 2021 - कल्याण सिंह - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 2009 - बाबूलाल गौर - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
- 2007 - क़ुर्रतुलऐन हैदर - उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी।
- 2006 - उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन - 'भारत रत्न' से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक।
- 2004 - सच्चिदानंद राउतराय - उड़िया साहित्यकार थे।
- 1995 - सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर - खगोल भौतिक शास्त्री।
- 1981 - काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
- 1978 - वीनू मांकड़ - भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
- 1948 - वामनराव बलिराम लाखे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
- 1931 - विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक
Current Affairs
Jobs
Coal India Limited (CIL) Management Trainee Recruitment 2026 (660 Vacancies)
Last Date : 11 June, 2026
CBSE Central Teacher Eligibility Test (CTET) - September - 2026
Last Date : 10 June, 2026
Guru Nanak Dev University, Amritsar (Punjab), Non-Teaching Various Posts Recruitment 2026 (41 Vacancies)
Last Date : 31 May, 2026
Gas Authority of India Limited (GAIL) (India) Executive Trainee (Through GATE) Recruitment 2026 (70 Vacancies)
Last Date : 18 March, 2026
Federal Bank Office Assistant Recruitment 2025
Last Date : 11 January, 2026